Sunday, February 6, 2011

सलाम  दिल्ली   :  संतोष राव 
यह कार्यक्रम  शाम 6 बजे 102.6 mgh पर प्रसारित होता है | इस कार्यक्रम में दिल्ली से सम्बंधित बातो को बताते है | दिल्ली कैसी है , दिल्ली में क्या -क्या चीजे है | उन्हें कैसे रखा जाता है | उसके विषय में पूरी जानकारी दी जाती है |ज्यादातर हिस्टोरिकल के विषय में | दिल्ली की खूबियों को उजागर करते है | स्टूडियो में श्रोताओं को बुलाकर उनसे बातचीत की जाती है | उनके अनुभवों को बताते है उनसे पूछते है , कि दिल्ली कैसी है ,. दिल्ली में आपको क्या पसंद है |


दिल ढूंढता है : संजीव श्रीवास्तव 
 
यह कार्यक्रम रात 11 बजे 102.6 mgh में प्रसारित  होता है | इस कार्यक्रम के लिए बहुत ही हलकी -फुलकी स्क्रिप्ट लिखी जाती है | बातो को साफ़ और स्पष्ट कहा जाता है | जो श्रोताओं के दिल पर जल्दी असर करती है |और करे भी क्यूँ न कार्यक्रम का नाम ही है '' दिल ढूंढता है ''| रात के 11 बजे  शांत समय में सुनने वाले लोगों के लिए यह कार्यक्रम बहुत अच्छा है |रोमेंटिक गानों के साथ - साथ इसमें सोफ्ट गाने भी सुनाय जाते है |  ज्यादातर गाने 80 से 90 के दशक के बीच के  होते है |
एफ एम रेनबो 
एफ एम रेनबो ,आल इंडिया रेडियो द्वारा चलाया जाने वाला स्टेशन है | यह एक राष्ट्रीय रेडियो स्टेशन है जो भारत वर्ष में सुना जाता है | 15 अगस्त 1993 को  एफ एम रेनबो का आरंभ हुआ | दिल्ली में इसे 102.6 mgh पर सुना जा सकता है |  यह अपने नाम की तरह कार्यक्रम प्रस्तुत करता आ रहा है | और अपने श्रोताओं का भी मनोरंजन करता है |इस एफ एम का उद्देश्य लोगों को शिक्षित और जागरूक बनाकर उनका मनोरंजन करना भी है | इसमें हिंदी तथा शेत्रिये भाषा के गाने भी सुनायजाते है |तथा हर घंटे के बाद अंग्रेजी  बुलेटिन भी सुनाय जाते है |
90' S आउट      :-        कविता कृष्ण मूर्ति 

90's out , 98.3 FM पर सोमवार से शनिवार सुबह 11 - 2 बजे तक प्रसारित होता है | इस शो के ज्यादा श्रोता नहीं है क्योंकि  इसमें तेज तर्रार, नए  गाने नहीं बजते | पर फिर भी कविता कृष्ण मूर्ति कि एंकरिंग का ही कमल है जो दर्शक इस शो के अभिलाषी है | कविता कि भाषा भी वेसी ही है जैसे और निजी FM के एंकर की होती है| परन्तु कविता कि भाषा में एक ठहराव है जो श्रोताओं का बांधे   रखता है | इस शो में 90 के दशक के गाने बजते है |अधिकतर गाने दिल , आशिकी , प्यार से जुड़ेहोते है | गानों के पूरे हो जाने के बाद कविता उन पर कमेन्ट करती है , तथा उस गाने से रिलेटिड कुछ खास बाते बताती है |  यह मेरा सबसे पसंदीदा शो है |
 '"सनसेट समोसा"'  :-        विक्रांत
सनसेट समोसा , रेडियो मिर्ची 98.3 में सोमवार से शनिवार शाम 5 बजे प्रसारित होता है | इस कार्य क्रम की अवधि चार घंटे की है | अपने इस चार घंटे के सफ़र में यह शो खुशियाँ ,हलचल ,चुलबुलापन ,ख़ामोशी और  मस्ती  लेके चलता है कि श्रोता ये समझ नहीं पते कि कार्यक्रम कब शुरू हुआ  , और कब ख़त्म | '' सनसेट समोसा '' नाम से मशहूर यह शो विक्रांत द्वारा प्रसारित किया जाता  है | इस शो में  आलेख के लिए कम  जगह तथा  गानों के  लिए ज्यादा  जगह  दी  गई  है |    इस शो का एक फंडा है
'back to back 3 गाने ' | इस शो में ट्रेफिक जानकारी भी दी जाती है |  किसी भी बड़ी हस्ती का मजाक बनाना विक्रांत के लिए आम बात है | इसलिए शायद लोग इस कार्यक्रम को पसंद करते है क्यूंकि इसमें गाने ज्यादा बजाय जाते है |

निजी एफ एम चेनल की भाषा 

प्राइवेट एफ एम चेनल मेट्रो सिटी और उसके आसपास के शहरो में प्रसारित होते हैं , तो इनके श्रोता भी इन  क्षेत्रो से होते हैं | सुबह के समय जब हर किसी को  भाग्दोड़ रहती है ऐसे में सिमरन का कार्यक्रम प्रस्तुत करने का तरीका बहुत अच्छा है | श्रोतागण काम करते समय भी कार्यक्रम सुन सकते हैं |वह गाने चुन -चुन कर लाती  है , और एफ एम पर बजाती  है | निजी एफ एम  पर  भाषा का प्रभाव नहीं होता | निजी एफ एम की भाषा , आमतोर पर दोस्तों के बीच बोले जाने वाली भाषा है |
निजी एफ एम पर भाषा का कोई प्रभाव तथा पकड़ नहीं होती | निजी एफ एम चेनल की भाषा के लिए किसी प्रकार की आचारसंहिता नहीं है | R J  तूतडाके, चिल्लाकर , फडफडाते हुए एंकरिंग करते है | इन R J का मानना है कि अच्छी भाषा बोलकर श्रोता हमारी तरफ गौर नहीं करते है | तथा कुछ अलग ढंग से बोलने पर श्रोताओ के साथ हमारा घनिष्ट सम्बन्ध बन जाता है | निजी एफ एम चेनल का  सिर्फ एक ही उद्देश्य है कि श्रोताओं को कैसे मनोरंजित करे |
सरकारी एफ एम चेनल कि भाषा 

सरकारी एफ एम चेनल की भाषा बहुत ही सभ्य तथा सलीके वाली होती है | सरकारी एफ एम का श्रोता वर्ग बहुत ही बड़ा  है | सरकारी  एफ एम चेनलो में जो भी कार्यक्रम प्रस्तुत होते है ,वह शहरी तथा गांव  दोनों के लिए होते है | सरकारी एफ एम चेनल का जन्म ही मानव को  शिक्षा , सूचना  एवं मनोरंजन के सन्दर्भ में हुआ है  |
श्रोताओं को जागरूक करने में भाषा का समझ में आना सबसे महत्वपूर्ण  है | सरकारी F M पर हिंदी, अंग्रेजी , पंजाबी और DTH 
के जरिये प्रादेशिक भाषाओँ में कार्यक्रम प्रस्तुत किये जाते है | इनकी भाषा सभ्य तथा कसावट भरी होती है |भाषा का प्रयोग  आचार संहिता के अनुरूप ही  किया जाता है | भाषा इस प्रकार की होती है जो श्रोताओं का आसानी से समझ में आ जाये और उतनी आसानी से उनके मन मस्तिष्क में कल्पना के द्वारा बिम्बों का निर्माण कर सके |ऐसा नहीं है कि हिंग्रेजी भाषा का प्रयोग नहीं किया जाता , पर वो कार्यक्रम अधिकतर मनोरंजन प्रधान व युवा श्रोताओं के लिए होते हैं | यह श्रोताओं के करीब जाकर उनके लेबल पर बात करता है | चाहे श्रोता गांव का हो या शहर का |